फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Danger removed from drivers on Chamba-Jammuhar road

Chamba News: चंबा-जम्मुहार मार्ग पर वाहन चालकों के सिर से हटा खतरा

Fri, 02 Jan 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Jan 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Danger removed from drivers on Chamba-Jammuhar road
चंबा में प्रशासन द्वारा चामुंडा माता मंदिर के पास गिराया गया पहाड़ी का क्षतिग्रस्त हिस्सा।संवाद
चंबा। चामुंडा मंदिर के पास चंबा-जम्मुहार मार्ग पर लटके पहाड़ी के हिस्से को शुक्रवार को गिराकर प्रशासन ने लोगों को राहत दी है। यह हिस्सा लंबे समय से वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ था। आए दिन यहां से पत्थर गिरते रहते थे, जिसके चलते प्रशासन ने इस मार्ग पर सफर करने वालों को सतर्क किया था। अब शुक्रवार को इस हिस्से को हटाकर वाहनों चालकों को राहत दी। हालांकि इस दौरान दो घंटे के लिए मार्ग को आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


दो घंटे आवाजाही बंद, पैदल ही शहर के लिए निकले लोग
पहाड़ी के हिस्से को गिराने की प्रक्रिया के बीच बसों ने जीरो प्वाइंट पर उतारे यात्री
चंबा। दिन : शुक्रवार, समय : पूर्वाह्न 11 से दोपहर 1 बजे। स्थान : भरमौर जीरो प्वाइंट और चंबा-जम्मुहार मार्ग। पूर्वाह्न 11 बजे प्रशासन ने पहाड़ी के हिस्से को गिरने की तैयारी की। इस दौरान संवाददाता की टीम भरमौर चौक पहुंची, वहां पुलिस जवानों ने शहर को आने वाले रास्ते पर बेरिकैड्स लगा दिए। साथ ही वाहन चालकों को हिदायत दी कि दो घंटों के लिए अब इस रास्ते पर वाहन लेकर आने से रोक रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान आने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को पुलिस जवान बता रहे हैं कि जम्मुहार मार्ग पर पहाड़ी की कटाई का कार्य चल रहा है। इससे पत्थर या मलबा नीचे गिर सकता है। पुलिस जवानों की बात सुनकर कुछ वाहन चालक वापस लौटे और कुछ वहीं एक किनारे वाहन पार्क कर पैदल ही शहर के लिए पैदल निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11:15 बजे भरमौर से आने वाली निजी बस और चंबा बस स्टैंड से आने वाली सरकारी बस सवारियों को जीरो प्वाइंट पर उतारा। वाहनों-टैक्सियों की शहर में एंट्री बंद होने पर मजबूरन सवारियों को पैदल ही भरमौर चौक से लेकर शहर तक आना पड़ा।
ऐसे में मेडिकल कॉलेज चंबा, उपायुक्त कार्यालय चंबा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों में अपने कामकाज के सिलसिले में आने वाले लोगों को पैदल ही भरमौर चौक से आगे सपड़ी से होते हुए पहुंचना पड़ा। हालांकि भरमौर चौक से शहर के मेडिकल कॉलेज तक टैक्सी वाहनों के जरिये 10 रुपये किराया अदा कर पहुंचने की व्यवस्था रही।
इस बीच संवाददाता ने दोपहर 12 बजे राहगीर अनीता देवी, मिनाक्षी, विजय कुमार और योगराज से बात कि तो उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखकर लोक निर्माण विभाग की ओर से बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इस बीच जहां पहाड़ी का हिस्सा गिराया जा रहा है, वहां संवाददाता पहुंचे। इस दौरान देखा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से जेसीबी मशीन की ओर से चंबा-जम्मुहार मार्ग पर स्थित पहाड़ी को गिराने का कार्य आरंभ किया है।

मलबा और पत्थर उठाने के लिए टिपर तैनात रखा गया। मौके पर ही मशीनरी द्वारा टिपर भरकर निर्धारित स्थल पर मलबा फेंकने के लिए भेजा गया। मार्ग निर्धारित 1:00 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवाया गया। मार्ग बहाल होने से राहगीरों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed