फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Danger of landslide due to road construction, villagers appeal to stop survey

Chamba News: सड़क निर्माण से भूस्खलन का खतरा, ग्रामीणों ने सर्वे रोकने की लगाई गुहार

Sat, 07 Dec 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Danger of landslide due to road construction, villagers appeal to stop survey
उपायुक्त को ज्ञापन देने जाता पंचायत कुम्हारका का प्रतिनि​धि मंडल। संवाद
चंबा। भूस्खलन के खतरे को लेकर ग्राम पंचायत कुम्हारका के तहत आते सरड़ा नाला पुल से चिलाड़ सड़क का ग्रामीणों ने विरोध किया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों का प्रतितनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सरड़ा नाला पुल से चिलाड़ तक हो रहे सड़क निर्माण के सर्वे को रुकवाया जाए। साथ ही सड़क का निर्माण न किया जाए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीण पंकज कुमार, ऋषि कुमार, अनिल कुमार, डिंपल, राकेश कुमार, हंस राज, ओम प्रकाश और किशोरी ने बताया कि वर्तमान में लोक निर्माण विभाग की ओर से सरड़ा नाला से लेकर चिलाड़ तक सड़क निर्माण के लिए सर्वे किया जा रहा है, जो सरासर गलत है। इस क्षेत्र में गांव मांडू भी पड़ता है। यदि सड़क का निर्माण होता है तो इससे मांडू गांव को खतरा पैदा हो सकता है। यहां पहले सभी भूस्खलन होता है। ऐसे में अगर यहां सड़क निर्माण को लेकर कटाई की जाएगी तो गांव को काफी अधिक नुकसान पहुंचेगा। इसके अलावा यहां देवदार के 100 से 150 नए पौधे लगाएं गए है, जो तैयार हो रहे हैं। इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि इस सर्वे को रुकवाया जाए और सड़क का निर्माण कार्य न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed