{"_id":"66af5e5b09e2d24a6d0b1b61","slug":"danger-of-accident-due-to-breaking-of-power-line-insulator-in-milla-village-chamba-news-c-88-1-ssml1007-130367-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिल्ला गांव में बिजली लाइन के इंसुलेटर टूटने से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिल्ला गांव में बिजली लाइन के इंसुलेटर टूटने से हादसे का खतरा
Sun, 04 Aug 2024 04:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
मिल्ला गांव में बिजली लाइन के इंसुलेटर टूटने से हादसे का खतरा
ग्रामीण बोले- लोहे के खंभे के साथ बनता जा रहा है विद्युत लाइन का संपर्क
बोर्ड पर सुनवाई न करने का आरोप, आंदोलन करने की भी दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत सिंगी पंचायत के गांव मिल्ला में बड़ा हादसा हो सकता है। यहां बिजली लाइन के इंसुलेटर टूट गए हैं। लोहे के खंभे के साथ बिजली लाइन का संपर्क बनता जा रहा है। ग्रामीणों में बिट्टू कुमार, योगेश कुमार, सनी कुमार, यशपाल सिंह, संजू कुमार, मल्ली और सुरेश कुमार ने बताया कि उनके गांव में लोहे का खंभा लगा है। बिजली लाइन के इंसुलेटर टूट गए हैं। इस कारण हर समय हादसा होने का खतरा रहता है। इस बारे में बिजली बोर्ड को भी कई बार अवगत करवाया है, मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड को चेताया है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो वे आंदोलन होंगे। गौरतलब है कि इस गांव में करीब पचास परिवार गुजर बसर कर रहे हैं। ऐसे में नौनिहाल भी खेलते हैं। बताया कि बोर्ड को इस मामले के बारे में जल्द सुध लेनी चाहिए। उधर, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। इस बारे में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
--