{"_id":"66d5e6d89f765e3b12063fd5","slug":"dance-of-women-in-traditional-clothes-was-the-attraction-chamba-news-c-88-1-ssml1004-132283-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पारंपरिक परिधानों में महिलाओं का नृत्य रहा आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पारंपरिक परिधानों में महिलाओं का नृत्य रहा आकर्षण
Mon, 02 Sep 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 02 Sep 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा के भरमौर में बडी जातर के लिए अपने परिधान पहन जाते संचूई गांव के लोग।संवाद
भरमौर (चंबा)। भरमौर मुख्यालय स्थित चौरासी परिसर में सोमवार को बड़ी जातर का आयोजन किया गया। यह जातर मेला महंत जय कृष्ण गिरि महाराज की है।
इस जातर के लिए भरमौर क्षेत्र के साथ गलती ग्राम पंचायत संचूई, घरेड़, प्रंघाला पंचायत के ग्रामीण जातर मेले में अपने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। पुरुषों ने सफेद चोली, सफेद साफा, काला डोरा आदि परिधान पहने थे। महिलाएं लुआंचड़ी और पूरे शृंगार के साथ मेले में आईं। चौरासी मंदिर में दर्शन करने के बाद सोमवार दोपहर को पुरुषों ने शहनाई पर नृत्य किया। महिलाओं ने घुरैई नृत्य की प्रस्तुति दी।
पवित्र मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी भरमौर की सांस्कृतिक से रूबरू होने का मौका मिला। चौरासी मंदिर के पुजारी हरिशरण शर्मा ने बताया कि सोमवार को महंत जयकृष्ण महाराज की जातर आयोजित की गई। मंगलवार को हनुमान का दंगल होगा। गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान चौरासी परिसर में जातर मेलों का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
--