फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Damaged section of Mehla Bridge poses accident risk; locals demand immediate repairs.

Chamba News: मैहला पुल का टूटा हिस्सा दे रहा हादसे को न्योता, लोगों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग

Fri, 26 Jun 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 26 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Damaged section of Mehla Bridge poses accident risk; locals demand immediate repairs.
कटाई कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ था पुल का हिस्सा, लंबे समय से नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। मैहला पुल का टूटा हुआ हिस्सा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर काफी समय पहले कटाई का कार्य चल रहा था।
इस दौरान पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। बावजूद इसके आज तक संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में उमेश ठाकुर, नरेंद्र कुमार, कार्तिकेय कटोच, कृष शर्मा, लय शर्मा और वंदना सहित अन्य लोगों ने विभाग से मांग की है कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द मरम्मत करवाई जाए। उनका कहना है कि विभाग को किसी दुर्घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि जनहित को देखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश मरौल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए विभाग द्वारा उचित कदम उठाए जाएंगे और पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed