फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dalhousie gets a gift of drinking water scheme worth 15.66 crores, 133 settlements will get clean water

Chamba News: डलहौजी को 15.66 करोड़ की पेयजल योजना की सौगात, 133 बस्तियों को मिलेगी साफ पानी

Wed, 13 Aug 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 13 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Dalhousie gets a gift of drinking water scheme worth 15.66 crores, 133 settlements will get clean water
चंबा के भलेई में बनीखेत नाला में बाढ़ नियंत्रण कार्य का ​​शिलान्यास करते  उप मुख्यमंत्री मुकेश
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय प्रवास पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लोगों को बुधवार को 21.12 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें भलेई माता मंदिर के परिसर में 15.66 करोड़ रुपये से बनी उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इससे 30 गांवों की 133 बस्तियों को प्रतिदिन 13 लाख लीटर स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही उन्होंने बनीखेत कस्बे में 6.46 करोड़ रुपये की लागत वाले बनीखेत नाला के बाढ़ नियंत्रण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में लोगों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार बुनियादी सुविधाओं की पहुंच एवं विस्तार को प्रदेश के सभी सुदूर क्षेत्रों तक सुनिश्चित बना रही है। राज्य में पेयजल-सिंचाई, मल निकासी और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तौर पर पूरा किया जा रहा है। भलेई में पेयजल योजना के बारे में उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सूखा प्रभावित ग्राम पंचायत ब्रंगाल, भलेई, वांगल, ओहरा, सिमणी और कंगेड़ को अब स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। बनीखेत नाला में बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए लगभग 815 मीटर आईसीसी चैनल का निर्माण किया जाएगा। साथ हीस्टोन फिलिंग स्लिप्स हटाना और अन्य संरचनात्मक कार्य किए जाएंगे। इससे नगर पंचायत बनीखेत और ग्राम पंचायत ढलोग के लोगों की 13 करोड़ रुपये की संपत्ति सुरक्षित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने भुरू नाग मंदिर प्रबंधन समिति की मांग पर मंदिर सराय भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की। उपमुख्यमंत्री ने भद्रकाली भलेई माता मंदिर में वरिष्ठ नागरिक-श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत लिफ्ट या रोपवे निर्माण की संभावनाएं तलाशने का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने भुरू नाग मंदिर बनीखेत और भद्रकाली भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की भी कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय खोलने के लिए मामला विचाराधीन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बनीखेत में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि डलहौजी में जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय खोलने के लिए मामला विचाराधीन है। प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र डलहौजी में लोगों को पेयजल की सुचारु सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पेयजल योजना का अधिकांश कार्य संपूर्ण कर लिया है और इस वर्ष दिसंबर माह तक योजना का लोकार्पण किया जाएगा। बस स्टैंड डलहौजी के मामले पर उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि बनीखेत कस्बे के लिए मल निकासी योजना की विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के लिए प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed