{"_id":"63b05de3850e4c13d30561c8","slug":"dalhousie-and-khajjiar-buzzing-with-tourists-chamba-news-sml432541815","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी और खज्जियार सैलानियों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी और खज्जियार सैलानियों से गुलजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। नव वर्ष के जश्न को लेकर पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार पैक हो गए हैं। बर्फबारी में नव वर्ष मनाने के लिए सैकड़ों पर्यटकों से पर्यटन स्थल गुलजार हो चुके हैं।
डलहौजी में आवाजाही करते समय पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए डलहौजी प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो चुका है। डलहौजी प्रशासन ने पर्यटकों की मदद के लिए स्नो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। डलहौजी प्रशासन, पुलिस विभाग, होटल एसोसिएशन और टैक्सी यूनियनों के नंबर जारी किए गए हैं जिससे किसी भी प्रकार की मुसीबत आने पर पर्यटन इन नंबरों के जरिये सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
पर्यटन स्थल डलहौजी में 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हैं तो वहीं खज्जियार भी पर्यटकों से पूरी तरह पैक हो चुका है। डलहौजी क्षेत्र के तहत आने वाले समस्त होटल और हट सैलानियों से पैक हो चुके हैं। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से डलहौजी में वन वे व्यवस्था लागू की गई है जिससे डलहौजी में जाम की समस्या से पर्यटकों को दो-चार न होना पड़े। डलहौजी, खज्जियार के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
ये रहेंगे स्नो हेल्प लाइन नंबर
पर्यटक और स्थानीय लोग टैक्सी यूनियन डलहौजी के मोबाइल नंबर 94187-17122, टैक्सी यूनियन बनीखेत के मोबाइल नंबर 94183-12343, होटल एसोसिएशन डलहौजी के 94594-96218, पुलिस कंट्रोल रूम के 01899-242126 और प्रशासन के कंट्रोल नंबर 76508-10222 पर संपर्क कर सकते हैं।
उपमंडल अधिकारी नागरिक जगन ठाकुर ने बताया कि नव वर्ष पर डलहौजी पर्यटकों से पैक है। पर्यटकों की सहूलियत के लिए चार स्नो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। कहा कि ठंड अत्यधिक होने से सड़क पर पानी की परत जम रही है। लिहाजा पर्यटक रोमांच के चक्कर में डलहौजी से लक्कड़ मंडी की तरफ गाड़ियां लेकर सफर न करें।