फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dalhousi pack with tourist

डलहौजी पर्यटकों से गुलजार, कारोबारी खुश

Thu, 08 Jul 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Dalhousi pack with tourist
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी सैलानियों से गुलजार हो गई है। सप्ताह के अंतिम दिनों में पर्यटन नगरी पूरी तरह से पैक हो जाती है। वीरवार को भी डलहौजी में करीब अस्सी प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। पर्यटन कारोबारी शुक्रवार और शनिवार को बीते सप्ताह से भी ज्यादा भीड़ उमड़ने की उम्मीद में हैं। शुक्रवार से लेकर रविवार तक डलहौजी पूरी तरह से पैक रहने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में पड़ रही भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, बाहरी राज्यों से आने वाले ज्यादातर पर्यटक मास्क पहनने से भी गुरेज करते दिख रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष से मंदी की मार झेल रहे डलहौजी के पर्यटन कारोबार को अब पंख लग गए हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन से जुड़े लोगों और दुकानदारों के चेहरे खिल गए हैं। पर्यटन व्यवसायी उम्मीद कर रहे हैं कि जुलाई का महीना भी पर्यटकों की आमद से गुलजार रहेगा। इन दिनों डलहौजी में ज्यादातर पर्यटक पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से पहुंच रहे हैं लेकिन पंजाब से आने वाले पर्यटकों की संख्या इनमें ज्यादा है।
विज्ञापन

पर्यटन व्यवसायी अमन महिंद्रू और दीपक गंडोत्रा ने बताया कि इस सप्ताह के अंत में डलहौजी में ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से लेकर रविवार तक यहां के होटल पैक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed