फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dakshit topper in 400m race competition

400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दक्षित अव्वल

Mon, 07 Nov 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Dakshit topper in 400m race competition
चंबा। आरबीएस हाई स्कूल चंबा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रस्साकशी में भूरी सिंह सदन प्रथम स्थान पर रहा। रिले रेस में लक्ष्मण सिंह सदन ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में नवमी कक्षा के दक्षित ने पहला, रणवीर सिंह ने दूसरा और आयुष ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

थ्री लेग दौड़ प्रतियोगिता में तृतीय कक्षा के देवांश और रियांश ने पहला, संचित और नीरव ने दूसरा जबकि आर्शव ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में चौथी कक्षा में ध्वीजा और वास्ती ने पहला स्थान हासिल किया। ऐतिहासिक चौगान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य स्वेता सहगल ने खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में जहां शिक्षा का महत्व है तो वहीं विद्यार्थियों का खेलों में भी भाग लेना जरूरी है। इससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed