फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CYBER CRIMINAL HAKE FACEBOOK USER

साइबर अपराधि पैसा लूटने को फेसबुक को बना रहे अपना हथियार

Wed, 12 Feb 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
CYBER CRIMINAL HAKE FACEBOOK USER
चंबा। साइबर अपराधी पैसा लूटने के लिए फेसबुक को अपना हथियार बना रहे हैं। इसके लिए चंबा पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया पर सावधान रहने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी फेसबुक में पहले किसी व्यक्ति की प्रोफाइल फोटो और अन्य डिटेल चोरी करते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उसी नाम से फेक फेसबुक आइडी बनाकर उस प्रोफाइल का फोटो को लगा देते हैं। फर्जी फेसबुक आईडी से व्यक्ति के सभी मित्रों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है, जिसे लोग स्वीकार कर लेते हैं। इसके बाद साइबर अपराधी अपने काम को अंजाम देना शुरू करते हैं।
विज्ञापन

इसमें फ्रेंडलिस्ट में जुड़े लोगों को मैसेंजर में मैसेज डाला जाता है कि मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। वह गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए बड़े अस्पताल ले जाने है। मगर उसके पास पैसों की कमी है। बेटे के इलाज के नाम पर वह फ्रेंड लिस्ट में एड लोगों से पैसों की मदद मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सीडेंट के नाम पर लोग पेटीएम और अन्य ऑनलाइन तरीके से उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर भी कर देते हैं। इसके बाद लोगों के साथ बड़ा फ्राड हो सकता है। इसलिए चंबा पुलिस ने फेसबुक पर इस तरह के मैसेज आने पर जांच पड़ताल करने की सलाह दी है।

जिससे लोग ऑनलाइन फ्रॉड से बच सके। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि लोगों को फेसबुक पर किसी के कहने पर पैसों की ट्रांसफर करने से पहले जांच पड़ताल करनी चाहिए। जिससे साइबर अपराधी उनके साथ कोई फ्राड न कर सकें। वहीं पुलिस विभाग भी ऐसे लोगों पर निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed