फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   curfew pass make online by chamba adminstration

जिले में प्रशासन ऑन लाइन बनागा गाड़ियों के पास

Sun, 29 Mar 2020 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
curfew pass make online by chamba adminstration
चंबा। जिले में अब राशन, सब्जी और दूध की आपूर्ति करने वाली गाड़ियों के पास ऑनलाइन बनाए जाएंगे। इसके लिए आवेदक प्रशासन के जारी व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल के जरिये आवेदन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने बाकायदा प्रशासनिक कार्यालयों में कर्मचारियों के नाम, मोबाइल नंबर और प्रशासनिक ई-मेल आईडी सोशल मीडिया और अखबारों के माध्यम से जारी कर दिए हैं। इस सुविधा के बाद अब लोगों को गाड़ियों के पास बनाने के लिए प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

जिले में कर्फ्यू के बाद लोगों को दी जाने वाली ढील के दौरान लोगों की बढ़ रही भीड़ और लोगों की सहूलियत के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुओं को लाने ले जाने के लिए प्रशासन ने गाड़ियों को पास मुहैया करवाएगा। गाड़ियों के पास बनवाने के लिए लोगों को प्रशासनिक कार्यालयों में पहुंचना पड़ रहा है। लोगों की सहूलियत को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने ऑनलाइन गाड़ियों के पास देने की व्यवस्था को शुरू किया है।
विज्ञापन

इसके तहत जिला मुख्यालय चंबा सहित सभी उपमंडल प्रशासनिक कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के नाम, मोबाइल नंबर और प्रशासनिक ई-मेल आईडी भी जारी की है। इसके तहत गाड़ी का पास बनवाने वाले आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे लोगों को व्यर्थ में प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
जिलाधीश कार्यालय में तिलक कुमार 94184 25614 ac2dc-cha-hp@nic.in, एसपी आफिस में सन्नी कुमार 98167 90918 sp-cha-hp@nic.in, एसडीएम ऑफिस चंबा में जगदीप 94181 92467 sdmcha-cha-hp@nic.in, एसडीएम ऑफिस भरमौर में मारुत बक्शी 98169 10043 sdmbhar-cha-hp@nic.in, एसडीएम ऑफिस भटियात में अशोक सुपरीडेंट 94185 12399 sdmbha-cha-hp@nic.in, एसडीम ऑफिस डलहौजी में अरुण कुमार 97363 00065 sdmdal-cha-hp@nic.in, एसडीएम ऑफिस तीसा में सन्नी कुमार 88942 08787-sdmtis-cha-hp@nic.in, एसडीएम ऑफिस सलूणी में अंकित चौहान 94180 62049-sdm-sal-cha- hp@nic.in कर्मचारी मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जारी की गई है।

जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान लोगों को सहूलियत देने के चलते प्रशासन ने खाद्य सामग्री, सब्जी और दूध की आपूर्ति करने वाले लोगों को रियायत देते हुए गाड़ियों के पास बनाने के लिए लोगों को प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोगों की जरूरत को देखते हुए इच्छुक आवेदक व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल के जरिये भी गाड़ियों के पास के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसके तहत भी उन्हें स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के चलते घरों में ही रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed