फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crowd of devotees gathered in Bhalei Mata temple

Chamba News: भलेई माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 29 Feb 2024 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Feb 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Bhalei Mata temple
भलेई माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

जिले के विभिन्न इलाकों से अपने बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे लोग
मुंडन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त के चलते सुबह से पहुंचने लगे थे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश भर में प्रसिद्ध भलेई माता मंदिर में वीरवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। यह भीड़ नवरात्र के उपलक्ष्य पर नहीं, बल्कि मुंडन संस्कार को लेकर रही। दूरदराज के ग्रामीण अपने बच्चों के मुंडन करवाने के लिए बैंड बाजों के साथ भलेई माता के दरबार में पहुंचे। इसके चलते सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बच्चों को लेकर जिन लोगों ने मंदिर में मुंडन करवाने की मन्नत मांगी थी। वह अपनी मन्नत पूरी होने के उपरांत बच्चों के मुंडन करवाने भलेई पहुंचे। वीरवार का दिन मुंडन संस्कार के लिए काफी शुभ था। इसके चलते जिले के विभिन्न इलाकों से लोग अपने बच्चों के मुंडन करवाने के लिए एक साथ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर से लेकर माता के गर्भ गृह तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। ऐसी लाइनें अकसर नवरात्र के दौरान ही देखने को मिलती हैं, लेकिन मुंडन संस्कार को लेकर मंदिर में जुटी भीड़ को देख यही लग रहा था कि इस मंदिर के प्रति लोगों की कितनी आस्था है। संवाद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed