फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Critical Care Unit ready, serious patients will now be treated in Chamba

Chamba News: क्रिटिकल केयर यूनिट तैयार, गंभीर मरीजों का अब चंबा में होगा इलाज

Thu, 02 Oct 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Oct 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Critical Care Unit ready, serious patients will now be treated in Chamba
चंबा के सरोल में बना नया मेडिकल कॉलेज।संवाद
चंबा। जिले की लगभग पौने छह लाख आबादी के लिए राहत भरी खबर है कि गंभीर हालत में मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं ले जाना पड़ेगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नए भवन सरोल में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण पूरा हो चुका है। 11.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक यूनिट में मरीजों को आईसीयू जैसी सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इसे इसी माह से शुरू करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यूनिट का शिलान्यास किया था। उन्होंने इसे एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार करने का आश्वासन दिया था। अब यूनिट बनकर लगभग पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही मरीजों के लिए सेवाएं शुरू हो जाएंगी। अब तक चंबा में गंभीर मरीजों को टांडा मेडिकल कॉलेज या शिमला रेफर करना पड़ता था। सड़क मार्ग लंबा और समय लेने वाला होने के कारण कई बार मरीजों की जान पर बन आती थी, लेकिन सीसीयू शुरू होने के बाद अब यह परेशानी खत्म होगी। जिले की आबादी को जिला मुख्यालय पर ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैस, विशेषज्ञ होंगे तैनात
क्रिटिकल केयर यूनिट को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित किया है। इसमें ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, अत्याधुनिक बिस्तर, ईसीजी मशीनें, डिजिटल एक्स-रे समेत जीवनरक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यूनिट में अलग से विशेषज्ञ डॉक्टर और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे। यहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं मिलेंगी, ताकि किसी भी समय गंभीर मरीज का इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


भौगोलिक स्थिति कठिन, मिलेगा बड़ा लाभ
चंबा जिला की भौगोलिक स्थिति कठिन है। कई बार दूरदराज से मरीजों को लाने में घंटों का समय लग जाता है। ऐसे में जिले में ही क्रिटिकल केयर यूनिट होना स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल मरीजों की जान बच सकेगी बल्कि समय पर बेहतर इलाज भी संभव हो पाएगा।


क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसी माह इसे चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। मरीजों को जिले में ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed