{"_id":"677429a938fef2825109f82d","slug":"critical-care-unit-mini-secretariat-expected-in-the-new-year-chamba-news-c-88-1-ssml1006-140809-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नए साल में क्रिटिकल केयर यूनिट, मिनी सचिवालय की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नए साल में क्रिटिकल केयर यूनिट, मिनी सचिवालय की उम्मीद
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में नए साल में मरीजों को क्रिटिकल केयर यूनिट की सुविधा मिल सकती है। केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को करीब 11 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इसका शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ माह पहले ऑनलाइन किया है। यह यूनिट 2025 में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। इस यूनिट में 50 बिस्तरों की सुविधा होगी। इसके अलावा यहां ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आधुनिक बिस्तर, ईसीजी, डिजिटल एक्स-रे सहित विशेषज्ञों और अन्य स्टाफ की व्यवस्था रहेगी। इसके शुरू होने से गंभीर बीमारी से पीड़ित और विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाओं में घायल होने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। ट्रॉमा सेंटर में मिलने वाली आपातकालीन जैसी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी।
इसके अलावा 27 करोड़ से भरमौर चौक में मिनी सचिवालय का निर्माण किया जाएगा। यहां उपायुक्त कार्यालय सहित अन्य सरकारी विभागों की सेवाएं लोगों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी। इसके निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। नए साल में सरकार इसका शिलान्यास कर सकती है। ऐसे में चंबा वासियों को नए साल में मिनी सचिवालय बनने की भी उम्मीद है।
वहीं, नए साल में चंबा में 13 करोड़ से मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण होगा। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। नए साल में यह पार्किंग बनकर तैयार हो सकती है। ऐसे में चंबावासियों को 2025 में इस पार्किंग का लाभ भी मिल सकता है। शहर में पार्किंग निर्माण को लेकर शहरवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सुल्तानपुर हेलीपैड पर 13 करोड़ से हेलिपोर्ट बनेगा। इसको लेकर सरकार से स्वीकृति भी मिल चुकी है। नए साल में इसका निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद है। इसके बनने से लोगों को हेली टैक्सी की सेवाएं चंबा में उपलब्ध हो सकेंगी। इससे चंबा के लोग आसानी से शिमला सहित अन्य जिलों में चंद मिनटों में पहुंच पाएंगे।
पुलिस मैदान बारगाह में चंबा के युवाओं के लिए इंडोर स्टेडियम बनेगा। इसके लिए 12 करोड़ की धनराशि सरकार से स्वीकृत हो चुकी है। 2024 में युवाओं को यह सुविधा नहीं मिल पाई। अब 2025 में युवा इंडोर स्टेडियम के निर्माण की उम्मीद है।