फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Critical care unit being built in Chamba Medical College with Rs 24 crores

Chamba News: चंबा मेडिकल कॉलेज में 24 करोड़ से बन रहा क्रिटिकल केयर यूनिट

Thu, 28 Dec 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 28 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Critical care unit being built in Chamba Medical College with Rs 24 crores
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के नए भवन में मरीजों को 30 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर यूनिट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इस यूनिट को बनाने के लिए सरकार की तरफ से 24 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यूनिट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसमें आपातकालीन के समय मरीज को आईसीयू की तरह सुविधाएं मिलेंगी। चंबा जिले में मौजूदा समय में आईसीयू की सुविधा नहीं है। इसके चलते मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सरकार को क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने का प्रस्ताव भेजा था। सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 24 करोड़ का बजट भी जारी कर दिया है। इसके चलते मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस यूनिट को बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसका कार्य भी शुरू करवा दिया है। आने वाले समय में जिले के लोगों को इस यूनिट की सुविधा मिलेगी।

जिले में जब भी वाहन दुर्घटना या अन्य घटना में कोई गंभीर रूप से घायल होता है तो उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ही लाया जाता है। क्रिटिकल केयर यूनिट और ट्रॉमा केयर सेंटर की सुविधा न होने से मरीज को टांडा या शिमला रेफर करना पड़ता है। कई बार गंभीर मरीज बीच रास्ते में दम तोड़ देते हैं। ऐसे मरीजों के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट वरदान साबित होगा। सरोल में बन रहे मेडिकल कॉलेज के नए भवन के साथ तीस बिस्तरों वाले इस यूनिट का भी निर्माण किया जा रहा है। आपातकालीन कक्ष के साथ यह यूनिट बनेगा।
विज्ञापन

क्रिटिकल केयर यूनिट में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आधुनिक बिस्तर, ईसीजी, डिजिटल एक्स-रे सहित विशेषज्ञ और अन्य स्टाफ की अलग से व्यवस्था रहती है, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेडिकल कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य सरोल में चल रहा है। इसके निर्माण कार्य पर 24 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें आईसीयू की तरह मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed