फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   criminal arrested from Jalandhar

चरस मामले में उद्घोषित अपराधी जालंधर में दबोचा

Sat, 24 Jul 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
criminal arrested from Jalandhar
criminal arrested from Jalandhar
चंबा। चरस मामले में उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया है। वर्ष 2018 में पुलिस चंदन निवासी मकान नंबर 275 अली मोहल्ला जालंधर मंडल 4 (पंजाब) को चरस के साथ पकड़ा था। उसे चंबा न्यायालय ने 19 जनवरी 2018 को उद्घोषित अपराधी करार दिया था और चंबा पुलिस को आरोपी को पकड़ने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस की टीमें उद्घोषित अपराधी को पकड़ने के लिए जगह-जगह उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी लेकिन, आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी वजह से हर बार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आने से बच रहा था। वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि उद्घोषित अपराधी जालंधर में अपने घर आया हुआ है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस जालंधर उसके गांव पहुंच गई। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर अपराधी को उसके घर से दबोच लिया। शनिवार को उसे चंबा कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुुमार ने बताया कि चरस मामले के उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed