{"_id":"941e72f50524bdc255b94f3f4e4e8202","slug":"criminal-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ वर्ष बाद भगौड़ा अपराधी मंडी जिला से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ वर्ष बाद भगौड़ा अपराधी मंडी जिला से काबू
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Mon, 22 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा अदालत में वर्ष 2007 से भगौड़ा घोषित अपराधी मंडी जिले की जोगिंद्रनगर तहसील के मठियाल हलके से पकड़ लिया है। जिसे पुलिस अदालत में पेश करकेे रिमांड पर लेने की मांग करेगी।
अपराधी रमेश कुमार पुत्र राजू गांव रोड़ी पंचायत सरोल जिला चंबा ने चंबा थाना के अंतर्गत सुल्तानपुर वार्ड के एक घर में वर्ष 2007 चोरी की थी। जिसे पुलिस ने तत्काल पकड़ कर अदालत में पेश कर दिया था लेकिन एक पेशी के दौरान अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। तब से पुलिस लगातार उसे ढूंढने के लिए जाल बिछा रही थी। इस दौरान कई बार अपराधी को विभिन्न जगह पर चिहिंत भी किया गया। भगौड़े अपराधी को लगभग नौ वर्ष बाद पुलिस ने आखिरकार पकड़ ही लिया। मौजूदा समय में आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
इसके अलावा इस भगौड़े अपराधी पर अदालत के आदेश की अवहेलना करने व चोरी के पुराने मामले पर अभियुक्त बना कर अदालत के सामने पेश किया जाएगा। अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस के पीओ सैल के हेड कांस्टेबल देवराज, हमीद मोहम्मद, विरेंद्र व चमन ने काफी पसीना बहाया।
विज्ञापन
डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। इस आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने काफी मेहनत की है। लिहाजा अब अदालत ही भगौड़े पर दायर की गई चार्जशीट पर फैसला सुनाएगी।