{"_id":"555197359439adc8f7330b2dade7cb12","slug":"water-problem-in-tisa-12-handpump-not-in-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा उपमंडल में एक दर्जन हैंडपंप खराब, लोग परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसा उपमंडल में एक दर्जन हैंडपंप खराब, लोग परेशान
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 04 Dec 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा उपमंडल में एक दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। पिछले आठ सालों से झझा कोठी, शक्ति नाला, सेई कोठी, लंघेई, सतोगण, बैरागढ़ और तरेला में हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार, पांजा राम, अशोक कुमार, प्यार सिंह, चैन लाल, धूड़ू राम, सोभिया राम, प्रताप चंद, नेकर सिंह और देश राज का कहना है कि तीसा उपमंडल में अक्सर पानी की काफी समस्या रहती है। ऐसे में स्थानीय लोग पीने के लिये पानी हैंडपंप से ही भरकर लाते हैं लेकिन तीसा में पिछले कुछ सालों से एक दर्जन हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इनको अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है जिसके कारण स्थानीय लोगों को पानी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई बार पालतू जानवरों को भी हैंडपंप से पानी भर कर पिलाना पड़ता है, लेकिन हैंडपंप खराब होने से पशुुओं के लिए भी पानी नहीं मुहैया हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि तीसा उपमंडल में खराब पड़े हैंडपंप को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि आम लोगों को पानी के लिये किसी प्रकार का संघर्ष नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता भानू प्रताप ने बताया कि खराब पड़े हैंडपंप के बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही हैंडपंप को ठीक करने के लिए मशीन भेज दी जाएगी।