{"_id":"577547574f1c1b576179bbc5","slug":"two-injuried-in-kwarsi","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वांरसी में जेसीबी पर मलबा गिरने से चालक समेत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्वांरसी में जेसीबी पर मलबा गिरने से चालक समेत दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Thu, 30 Jun 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्र होली में सड़क निर्माण में लगी जेसीबी पर मलबा गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल चंबा रेफर कर दिया गया है। चंबा में उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम के समय क्वांरसी पंचायत में हिकम में साई शक्ति कंपनी की जेसीबी सड़क निर्माण कार्य में जुटी थी। उसी दौरान सड़क के साथ पहाड़ी के ऊपर से भारी संख्या में पत्थर व मिट्टी जेसीबी के ऊपर गिर गई। जिससे जेसीबी का चालक व हेल्पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां पर आस पास के लोग व कंपनी के कर्मचारी पहुंच गए। जिन्होंने दोनों घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन
घायलों की पहचान गुड्डू पुत्र देश राज निवासी गांव चाकला डाकघर होली और अजीत निवासी गांव हिलिंग पंचायत क्वांरसी के रूप में हुई है। चिकित्सा अधिक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि वीरवार को रात के समय मलबे की चपेट में आने से घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने दोनों घायलों का उपचार किया। उन्होंने कहा कि घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि वीरवार को क्वांरसी पंचायत में जेसीबी के ऊपर मलबा गिरने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन