फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two crore granted

सलूणी कॉलेज भवन को दो करोड़ स्वीकृत

Tue, 09 Feb 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, तेलका, चंबा
ब्यूरो /अमर उजाला, तेलका, चंबा Updated Tue, 09 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन

सलूणी कॉलेज भवन के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा का एनएसयूआई ने स्वागत किया है। एनएसयूआई इकाई डलहौजी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, जिला महासचिव संजय शर्मा ने बताया कि इससे सलूणी कॉलेज का विस्तार होगा। उन्होंने विधायक आशा कुमारी को सलूणी कॉलेज भवन के निर्माण कार्य व सालवां स्कूल में छात्रों को पेश आने वाली समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा है।

विज्ञापन


विधायक आशा कुमारी ने एनएसयूआई के मांग पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सूलणी कॉलेज भवन निर्माण के लिये सरकार द्वारा दो करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। भवन का निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू हो जायेगा। कॉलेज में एनएसएस, एनसीसी और लाइब्रेरी की व्यवस्था भी की जायेगी।
विज्ञापन


आशा कुमारी ने सालवां स्कूल का दौरा कर विभाग को जल्द कार्य पूर्ण करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों को जल्द भरा जायेगा। इस मौके पर दीपक कपूर, मदन राजपूत, रविंद्र गुप्ता, सुनील कुमार, अजय कुमार, अनूप कुमार, दर्शन शर्मा, दत्त शर्मा, व्यास देव व सुरेश कपूर ने विधायक का धन्यवाद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed