{"_id":"7343a893cc7c87ce1b75b67fbef605b0","slug":"teacher-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी और एसटी टीजीटी ने मांगी बैच आधार पर नियुक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एससी और एसटी टीजीटी ने मांगी बैच आधार पर नियुक्ति
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 21 Nov 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापकों ने प्रदेश सरकार से बैच आधार पर पदों को भरने की मांग की है। अनुसूचित जाति व जनजाति से जुड़े टीजीटी के पदों को लंबे अरसे से नहीं भरा गया है जिससे इस वर्ग में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापकों ने बताया कि एससी और एसटी से जुड़े प्रशिक्षित शिक्षकों की उम्र 45 वर्ष तक पहुंच चुकी है और इन्होंने टैट भी पास कर रखा है लेकिन उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पा रही है। इस वजह से उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग पूर्व सैनिकों की श्रेणी में बैच आधार पर भर्ती कर रहा है। उसी आधार पर एससी और एसटी वर्ग की तैनाती भी की जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि एससी और एसटी वर्ग को बैच आधार पर नियुक्तियों के निर्देश जारी किए जाएं। इस मौके पर कुलदीप, जगदीश, सुरेंद्र, पंकज, स्नेहा, भारती, रेखा, बंधु व सपना मौजूद थे।
विज्ञापन