फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road accident, driver injured

चंबा-भरमौर मार्ग पर ट्रैक्टर लुढ़का, चालक गंभीर घायल

Sat, 08 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 08 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

चंबा-भरमौर मार्ग पर शुक्रवार रात थल्ला में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ट्रैक्टर  चालक को गंभीर चोटें आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुुधीर पुत्र भोले राम निवासी गांव फनार डाकघर घरेड ट्रैक्टर लेकर अपने गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान थल्ला पहुंचने पर ट्रैक्टर  अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। उसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां भर्ती कर लिया गया।

विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट होने के कारण शनिवार को घायल चालक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि शुक्रवार रात के समय ट्रैक्टर हादसे के घायल को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भरमौर सड़क पर थल्ला के पास ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस पूरी छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed