{"_id":"572cd32a4f1c1b61145ce8b2","slug":"rape-in-khari","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरी में नाबालिग से सामूहिक दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैरी में नाबालिग से सामूहिक दुराचार
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 06 May 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना खैरी के अंतर्गत एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला पेश आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट व भादंसं की धारा 376 जी के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में सामने आया कि चार मई को जब पीड़ित किसी काम से जा रही थी तो वहां पर छोटू राम, ललित कुमार व मनोज कुमार ने उसका ने उसका रास्ता रोक लिया। इसका जब नाबालिग ने विरोध किया तो उक्त आरोपी नाबालिग को जबरदस्ती उठा कर ले गए। जिसके बाद आरोपियों ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना डाला। दुराचार के बाद पीड़ित जैसे-तैसे करके उक्त आरोपियों के चंगुल से छुटने में कामयाब होकर अपने घर पहुंची। जहां पर नाबालिग ने अपने परिजनों को विश्वास में लेकर आपबीती बताई।
विज्ञापन
नाबालिग के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना खैरी में कर दी। सामने आया है कि उक्त आरोपी पिछले काफी समय से नाबालिग के आसपास मंडरा रहे थे। नाबालिग व परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, इस बारे में एसपी चंबा विरेंद्र तोमर ने बताया कि मामला काफी संगीन है। पुलिस को इस मामले को लेकर शीघ्र व निष्पक्ष करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आरोपियों को शीघ्र पकड़ कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। जहां पर पूछताछ के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेने की याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन