{"_id":"57fa499e4f1c1b655228e030","slug":"qurell-in-kahiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"काहरी में जल विद्युत परियोजना के कामगारों व महिलाओं में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काहरी में जल विद्युत परियोजना के कामगारों व महिलाओं में मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sun, 09 Oct 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल भटियात के काहरी स्थित लघु जल विद्युत परियोजना और प्रभावितों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को हुई बेनतीजा बैठक के बाद रविवार को करीब सुबह साढ़े ग्यारह बजे काहरी गांव में नघियार नाले के पास शक्ति हाइड्रो इलेक्ट्रिीसिटी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों व नघियार गांव की महिलाओं में मारपीट का मामला चुवाड़ी पुलिस थाने में पहुंच गया।
रविवार को परियोजना प्रबंधन ने पानी उठाने के लिए निर्माण साइट पर काम शुरू किया तो नघियार गांव की महिलाओं ने पानी उठाने के विरोध में काम रोका। जिसके बाद परियोजना के कामगारों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में नघियार गांव की आठ महिलाएं माया देवी, नखरो देवी, रीमा, रानी, रानी, ज्योति, कमली व सुरेखा इस मारपीट में चोटिल हो गई। जिनका चुवाड़ी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने दो तरफा कार्रवाई करते हुए कंपनी प्रबंधन व स्थानीय महिलाओं पर क्रास एफआईआर का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें कंपनी प्रबंधन पर भादंसं की धारा 147, 149, 504 , 506 व 323 तथा महिलाओं पर 147, 149 व 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिलाओं की शिकायत पर कंपनी के कामगारों में से राकेश, संजय, कुलदीप व अन्य पर मामला दर्ज है। जबकि सारे मामले में महिलाओं का कहना है कि वह काम रोकने के लिए नहीं गई थी। इनमें से एक महिला सुबह घास लेने जा रही थी। जिसे रोककर कंपनी प्रबंधन के कामगारों ने छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए गए।
विज्ञापन
डीएसपी डलहौजी सागर चंद्र ने बताया कि दोनों तरफ आपराधिक मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। परियोजना प्रबंधन के पास काम लगाने के न्यायालय के आदेश है। जिसके चलते पुलिस भी निर्माण साइट पर तैनात होगी।
इस मामले के बाद भटियात के भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने अस्पताल में उपचाराधीन महिलाओं का कुुशलक्षेम जाना। उन्होंने सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।