{"_id":"e79182306a6d18b7e7b2bdb4aaab0e90","slug":"poor-bsnl-signals-hold-public-in-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल सिग्नल खराब, भारी परेशानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएनएल सिग्नल खराब, भारी परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा, चुवाड़ी
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर चंबा में बीएसएनएल के खराब सिग्नल की वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वीरवार सुबह के समय गुल हुए बीएसएनएल के सिग्नल से उपभोक्ताओं फोन पर बात करने में काफी परेशानी पेश आई। इसके अलावा इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों को भी नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अजय कुमार, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, प्रीतम सिंह और प्यार सिंह ने बताया कि चंबा में बीएसएनएल के खराब सिग्नल के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चंबा में अकसर ही बीएसएनएल की वीक सिग्नल रहता है। जिसके कारण उपभोक्ता इंटरनेट सुविधा से भी वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के बड़े-बड़े दावे जरूर करता है। लेकिन असलियत में चंबा में बीएसएनएल नेटवर्क का बुरा हाल है। इसका खामियाजा बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन