{"_id":"a90148e1cc8bed5fc5f636667ff922f1","slug":"panchyat-election-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"बग्गा वार्ड में मतदान केंद्र खोलने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बग्गा वार्ड में मतदान केंद्र खोलने की मांग
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 07 Dec 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतीराज चुनाव के तहत पंचायत सुनारा के बग्गा वार्ड के मतदाताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि उनका मतदान केंद्र उनके वार्ड में ही स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
मौजूदा समय में बग्गा वार्ड के लोगों को मतदान करने के लिए वार्ड नंबर दो तागी जाना पड़ता है जहां पर लगभग तीन किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई के बाद ही पहुंचा जा सकता है। ऐसे में बूढ़े, बुजुर्ग और बीमार तो इतनी खड़ी चढ़ाई चढ़के जा नहीं सकते हैं, तो वहीं कई कामकाजी लोग भी फुरसत न होने की वजह से मतदान से किनारा कर लेते हैं।
विज्ञापन
प्रभावितों में से ओमराज, खेमराज, मोहन, गुरदियाल, राजेश कुमार, पवन कुमार, पूर्ण सिंह व कौशल्या देवी ने बताया कि यह समस्या पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। लिहाजा लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सुनारा पंचायत के बग्गा वार्ड में मतदान केंद्र स्थापित किया जाए ताकि यहां के सौ प्रतिशत मतदाता मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन
इस संबंध में ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम चंबा से भी मुलाकात की है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि उनके वार्ड में मतदान केंद्र स्थापित किया जाए। उधर, एसडीएम चंबा वचन सिंह ने इस बारे में जल्द ही निर्णय लेने की बात कही है।