फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election bdc member take oath

पंद्रह बीडीसी सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Fri, 04 Dec 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 04 Dec 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
panchyat election bdc member take oath

भरमौर में नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। मिनी सचिवालय भवन पट्टी में एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर ने सभी विजेता पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर दोनों राजनीतिक पार्टियों के समर्थक भारी संख्या में मिनी सचिवालय के बाहर मौजूद थे।

विज्ञापन



बीडीसी के सभी सदस्यों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से काम पूरा करने की बात कही है। शपथग्रहण समारोह में खणी से सपना देवी, जगत से प्रवीणा देवी, संचूई से रितु, बजोल से सोहन लाल, होली से अनूप कुमार, कुठेड़ से रीना देवी, सिंयूर से डुमणा राम, गरोला से नीलम कुमारी, चन्हौता से सत्या देवी, औरा से रोहित कुमार, हड़सर से शीला देवी, चौभिया से अरुण कुमार, तुंदाह से कुंज लाल, भरमौर से आरती देवी व पूलन से नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन



इस मौके पर एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 12 दिसंबर तक बीडीसी अध्यक्ष का भी चुनाव कर लिया जाएगा। इस बार बीडीसी अध्यक्ष की कुर्सी अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित है। अध्यक्ष पद का फैसला होने के बाद बीडीसी सदस्य पंचायतीराज के कार्य शुरू कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने शपथग्रहण समारोह से पूर्व सभी सदस्यों को पंचायतीराज के कार्यों की विस्तार से जानकारी भी दी। इस बार भरमौर में चुनकर आए सभी बीडीसी सदस्य नए हैं और पहली बार चुने गए हैं।

एसडीएम ने आह्वान किया कि सभी सदस्य पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए पंचायतों के विकास कार्यों को पूरा करें। शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे ज्यादातर बीडीसी सदस्यों ने बताया कि वे पहली बार चुनकर आए हैं और आगामी पांच वर्षों में पंचायतों में विकास कार्य को प्रमुखता से पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed