फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one person falling in dam by slipping, dead

खड़ामुख में पांव फिसलने से डैम में गिर गया व्यक्ति, मौत

Mon, 01 May 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Updated Mon, 01 May 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन

उपमंडल भरमौर के खड़ामुख में सोमवार को एक राहगीर की डैम में गिरकर मौत हो गई। पांव फिसलने से प्रभात (43) पुत्र मंशा राम निवासी मुझाटा, उलांसा डैम में गिर गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर के समय जब प्रभात डैम साइट पर पैदल चल रहा था तो अचानक उसका पांव फिसल गया और वह डैम में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए हैं व शव को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी भरमौर धर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि व्यक्ति के डैम में गिरने की सूचना उन्हें मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अब भरमौर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अब आगामी कार्रवाई कर रही है। उधर, इस हादसे के बाद स्थानीय लोग भड़क गए हैं। डैम साइट पर पिछले एक साल के दौरान यह तीसरी मौत है। इससे पूर्व एक नेपाली मूल के व्यक्ति व एक महिला की मौत भी डैम में गिरने से हो चुकी है।

खड़ामुख में डैम के आसपास तारबंदी नहीं की गई है। भरमौर पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज राम ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन को कई बार लिखित मांगपत्र सौंपा जा चुका है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने बताया कि खड़ामुख में डैम साइट सड़क पर खुलती है। इससे यहां हादसों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने डैम की तरफ जाला लगाने की मांग की थी जिसे पूरा नहीं किया गया। 

...
डैम साइट पर की जाएगी बाड़बंदी : विनय धीमान
एडीएम भरमौर विनय धीमान का कहना है कि एनएचपीसी प्रबंधन को डैम साइट की बाड़बंदी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यदि इन निर्देश पर जल्द ही अमल न किया गया तो प्रशासन एनएचपीसी के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।

000

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed