{"_id":"58935c564f1c1bda10e7ffb4","slug":"one-killed-in-fell-in-ghanae","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनेई में खाई में गिरकर एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घनेई में खाई में गिरकर एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Thu, 02 Feb 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनेई गांव में बुधवार रात एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार केवल (50) पुत्र ज्ञान चंद निवासी घनेई रात के समय अपने घर जा रहा था। उसी दौरान रिंडा नाला के पास अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह गिर गया।
घर न पहुंचने पर घरवालों को उसकी चिंता सताने लगी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक तलाश करने के बाद वह रिंडा नाला में पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लेकर ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे का मामला होने के कारण परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रात के समय अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि घनेई गांव में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हुई है।