{"_id":"584d56144f1c1bc8402c360f","slug":"one-dead-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा में हृदय गति रुकने से बिजली बोर्ड के कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसा में हृदय गति रुकने से बिजली बोर्ड के कर्मचारी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 11 Dec 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा में बिजली बोर्ड के एक कर्मचारी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कर्मचारी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार के सराजदीन पुत्र अनवर निवासी गांव शिकारी डाकघर गनेड़ बिजली बोर्ड का कर्मचारी था। शनिवार को रात के समय अपनी ड्यूटी करके अपने घर पहुंचा वहीं उसके सीने में अचानक तेज दर्द उठा। जिसके बाद वह अपने कमरे में ही बेहोश हो गया। नतीजतन उसके परिवार वालों ने उसे तीसा अस्पताल पहुंचाया लेकिन सराजदीन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
इसके साथ मामले की सूचना तीसा पुलिस को दी गई। लिहाजा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। जहां पर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। रविवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि ऐसा मामला पेश आया है।
विज्ञापन
तीसा चिकित्सालय ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। जिसकी रिपोर्ट आने पर मृतक की मौत कैसे हुई इस संबंध में जरूरी जानकारी मिल सकेगी।