फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nagar nikaye election

चंबा में नप चुनाव प्रचार जोरों पर

Sun, 03 Jan 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 03 Jan 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
nagar nikaye election

 शहर में इन दिनों नगर परिषद का चुनाव प्रचार चर्म सीमा पर है। नप चुनाव के प्रत्याशी वोटरों को रिझाने के लिए डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रविवार के दिन शहर के सभी वार्डों में प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। सुबह से लेकर शाम तक कोई ना कोई प्रत्याशी अपने समर्थकों सहित वोट मांगने के लिए लोगों के घर द्वार पर पहुंचते रहे।

विज्ञापन



 स्थानीय निवासी अजय कुमार, प्रमोद कुमार, किशोर, चंद राम, रोशन लाल, प्यार सिंह, राकेश कुमार, देवी सिंह, जय किशन और दीपक कुमार का कहना है कि इन दिनों नप का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में पूरी तरह से डट गये हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कई वार्ड ऐसे भी हैं जहां पर कम से कम पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इन वार्डों के लोग प्रत्याशियों के चुनाव प्रसार से तंग आकर घर से गायब हो रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक प्रत्याशियों की भीड़ लग रही है। चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशी वोटरों के घर द्वार पर घूमते हैं और चुनाव जीतने के बाद वोटरों की शकल तक भूल जाते हैं। सभी प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed