{"_id":"5884ddb84f1c1b7649efe980","slug":"mother-in-law-had-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में दामाद ने सास पर किया दराट से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उदयपुर में दामाद ने सास पर किया दराट से हमला
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Sun, 22 Jan 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर में एक दामाद ने अपनी सास को दराट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार बीना देवी निवासी सुकड़ू, पलूंही शनिवार को अपनी बेटी निरजला से मिलने के लिए उसके ससुराल उदयपुर गई हुई थी।
विज्ञापन
शनिवार रात के समय उसका दामाद नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद उसकी पत्नी के साथ नोकझोंक हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। सुलझाने के लिए सास आगे आई। नशे में धुत्त दामाद ने सास की एक नहीं सुनी और उसे भी खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उसके बाद उसने कमरे में रखे दराट से अपनी सास के सिर और टांग पर जोरदार प्रहार कर दिए। इससे बीना देवी लहूलुहान हो गई। सास को लहूलुहान करने के बाद दामाद घर से भाग गया।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों ने घायल बीना देवी को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। दराट के वार से सिर पर हुए जख्म को भरने के लिए डॉक्टर को तीन टांके लगाने पड़े। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि दराट के हमले से घायल हुई महिला को चंबा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी गई थी। उधर, डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि उदयपुर गांव में महिला पर दराट से वार किया गया है। आरोपी किशोरी निवासी उदयपुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 107, 51 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।