{"_id":"58bd8ae64f1c1b1b44dc41df","slug":"medicine-consum-by-baby-in-chuni-village-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूणी में खेल-खेल में बच्ची ने खा ली दवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चूणी में खेल-खेल में बच्ची ने खा ली दवाई
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Mon, 06 Mar 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूणी गांव में सोमवार सुबह डेढ़ वर्षीय बच्ची ने घर में खेल-खेल के दौरान दवाई निगल ली। बच्ची आंगन में खेल रही थी, जहां उसे यह दवा मिली। कुछ ही देर में बच्ची की तबीयत खराब हो गई। बच्ची की हरकत से घबराकर परिजन उसे अस्पताल ले आए हैं।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया है। बच्ची ने कौन सी दवा निगली है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने जहरीले पदार्थ का मामला देख पुलिस को भी इसके बारे में सूचित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में जाकर बच्ची के माता पिता का बयान दर्ज किया। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि बच्ची नेे घर में खेलते समय गलती से दवाई खा ली। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि गलती से दवाई खाने वाली एक बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसे दोपहर बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि चूणी गांव में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची ने दवा खा ली है। पुलिस ने बच्ची के माता-पिता के बयान दर्ज कर लिए हैं।