{"_id":"d1f6413c002426d6b463dd2e2e15ceff","slug":"land-sliding-in-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्का टाला-बालू मार्ग पर भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पक्का टाला-बालू मार्ग पर भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्का टाला-बालू मार्ग पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात पक्का टाला मार्ग पर भूस्खलन से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। रात का समय होने के कारण कोई भी चपेट में नहीं आया। अगर यह हादसा सुबह के समय होता को बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। चंबा कॉलेज को छात्र पक्का टाला मार्ग से ही जाते हैं। भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। स्थानीय निवासी प्रेम लाल, देशराज, चंद राम, राकेश, धर्मपाल, मनोज, अशोक, प्यार सिंह, रोशन लाल और जगदीश ने बताया कि पक्का टाला मार्ग पर काफी समय से भूस्खलन हो रहा है। लेकिन, अभी तक प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। पक्का टाला मोहल्ला खतरे की जद में आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा हर साल भूस्खलन का हल निकालने के लिए सिर्फ सर्वे किया जाता है। उसके बाद कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पक्का टाला में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन