{"_id":"5807a1ca4f1c1b10307033d1","slug":"lady-fell-in-valley-from-mountain","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटते महिला खाई में गिरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घास काटते महिला खाई में गिरी
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहला की चड़ी पंचायत के टिकरू गांव में एक पैंतीस वर्षीय महिला घास काटते समय गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को क्षेत्रीय चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार मिलने के बाद उसकी हालत में सुधार है। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने परिजनों के साथ गांव के साथ लगती घासनी में घास काट रही थी। अचानक महिला असंतुलित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी। क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा के चिकित्सा अधीक्षक जीवानंद चौहान ने बताया कि महिला को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन