{"_id":"a54aeaa219954b054e3eec3cd1068b1a","slug":"iti-demand-in-telka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलका में आईटीआई केंद्र खोलने की मांग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेलका में आईटीआई केंद्र खोलने की मांग
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 09 Dec 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलका में आईटीआई केंद्र न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने तेलका में आईटीआई केंद्र खोलने की मांग की है। तेलका में आईटीआई केंद्र खुलने से तेलका की मौड़ा, बाडख़ा, बझोतरा, सेरी, द्रेकड़ी, करवाल, सालवां समेत करीब आठ पंचायतों के सैकड़ों छात्रों को लाभ होगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, याकूब, ज्ञान चंद, केता राम, चनालु राम, राकेश और देस राज का कहना है कि तेलका में आईटीआई केंद्र न होने से विद्यार्थियों को लचोड़ी और जिला चंबा के लिए 25 से 35 किमी का सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर तेलका में आईटीआई खुल जाती है तो क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ होगा। तेलका के कुछ विद्यार्थी गरीब हैं। इसलिए वह घर से बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। अगर तेेलका में आईटीआई केंद्र खुल जाता है तो ये सैकड़ों गरीब छात्र लाभान्वित होंगे। उन्होंने मांग की है कि तेलका में जल्द से जल्द आईटीआई केंद्र खोला जाए।
विज्ञापन