फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   investigation of i love pakistan case

आई लव पाकिस्तान मामले में दस लोगों से कड़ी पूछताछ

Sun, 26 Feb 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Sun, 26 Feb 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
investigation of i love pakistan case
file photo - फोटो : file photo

चंबा के टिकरीगढ़ क्षेत्र में सड़क पर लिखे आपत्तिजनक शब्द और आई लव पाकिस्तान के मामले में पुलिस ने रविवार को दस लोगों को थाना तलब करके पूछताछ की। अभी तक इस मामले पर पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची है।

विज्ञापन


आगामी दो-तीन दिनों तक पुलिस इस दिशा में कुछ और लोगों को जांच के दायरे में ले सकती है। पुलिस ने एक पूर्व सैनिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जिन लोगों को पुलिस ने शक के आधार पर थाना तलब किया है वे सभी टिकरीगढ़ पंचायत के देहरोग, टिकरीगढ़ और मझौगा गांव के रहने वाले हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग इसे शरारती तत्वों की कारगुजारी मान रहे हैं। इतिहास के काले पन्नों में कालाबन और सतरूंडी की आतंकी वारदातों के मद्देनजर पुलिस इस मामले की जांच में कोई ढील नहीं बरतना चाहती है। जम्मू कश्मीर का सीमावर्ती क्षेत्र होने से पुलिस को इस मामले की तह तक पहुंचना बेहद आवश्यक रहेगा।

रविवार को पूरा दिन डीएसपी सलूणी महेंद्र मिंहास और एसएचओ पुलिस थाना तीसा अजय सिंह थाने में तलब किए गए लोगों से गहनता से पूछताछ करते रहे। इन्हें रविवार की शाम छोड़ तो दिया गया है लेकिन सोमवार सुबह फिर से पुलिस थाना में तलब होने के निर्देश दिए गए हैं।


एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि इस मामले के पीछे कौन है, इस बारे में जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed