फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   house, shop and cattle shed on fire

बनेट में मकान, दुकान और गौशाला जलकर राख

Fri, 09 Dec 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/ चुवाड़ी (चंबा)।
ब्यूरो/ चुवाड़ी (चंबा)। Updated Fri, 09 Dec 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
house, shop and cattle shed on fire
अाग - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल भटियात की बनेट पंचायत के बनेट गांव में एक मकान, दुकान और गौशाला जलकर राख हो गई। शुक्रवार सुबह मकान मालिक किशन चंद पुत्र जगता शादी समारोह में गया हुआ था। सुबह पांच बजे अचानक किशन चंद के घर से आग की लपटें निकलतीं स्थानीय लोगों ने देखीं। इससे पहले की राहत कार्य शुरू हो पाता, आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते मकान, मकान में चल रही दुकान और गौशाला राख में तबदील हो गई।

विज्ञापन


मकान का मालिक किशन चंद मौके पर पहुंच पाता उससे पहले ही मकान राख हो चुका था। किशन चंद ने बताया कि उसने जिंदगी भर की जमा पूंजी इसी मकान में संचित करके रखी हुई थी। जो आग लगने से राख हो गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तक तक मकान और उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह से राख हो गया।
विज्ञापन


उधर, एसडीएम भटियात अश्वनी सूद ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। राजस्व विभाग को मौके पर जाकर पांच हजार रुपये की फौरी राहत देने के निर्देश दिए गए हैं। नुकसान का आकलन करके शीघ्र रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed