फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hospital poeration

सावधान! चंबा अस्पताल में बिना स्टेरेलाइजेशन के हो रहे हैं ऑपरेशन

Wed, 18 Nov 2015 07:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 18 Nov 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
hospital poeration

 क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में पिछले तीन दिन से बिना स्टेरेलाइजेशन (बंध्याकरण) के ही ऑपरेशन हो रहे हैं। इसका कारण इस प्रक्रिया में प्रयोग आने वाली ऑटो क्लाइव मशीन का खराब हो जाना है।

विज्ञापन



उधर बेचारे मरीजों को पता तक नहीं है कि उनके जीवन के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है। चिकित्सा विज्ञान में स्टेरेलाइजेशन की विधि को उतना ही महत्वपूर्ण माना गया है कि जितना ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक के अनुभव को। स्टेरेलाइजेशन की विधि में ऑपरेेशन के दौरान  मरीज के शरीर में प्रयोग लाए जाने वाले प्रत्येक उपकरण व अन्य वस्तुुुओं को इस मशीन द्वारा जीवाणु और विषाणु रहित किया जाता है।
विज्ञापन



इस मशीन को चिकित्सा जगत की भाषा में ऑटो क्लाइव कहा जाता है। हैरानी की बात है कि पिछले तीन दिनों से इतना महत्वपूर्ण उपकरण क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा के ऑपरेशन थियेटर में खराब पड़ा है। अचंभा तो तब होता है कि ऑपरेशन करने वाला स्टाफ भी इस बारे में चुप्पी साध कर बिना इस मशीन के ऑपरेशन किया जा रहा है। ऐसे में अगर किसी मरीज को भविष्य में परेशानी होती है तो उसकी हालत का जिम्मेवार किसे बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उधर सूत्रों से पता चला है कि इस मशीन को ठीक करने वाला देश की राजधानी दिल्ली से पीछे कोई नहीं मिलने वाला है।
 इनसेट...
मामले की जांच करेंगे :  सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीआर कौशल ने बताया कि चिकित्सालय प्रबंधन ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वैसे चिकित्सालय में ऑटो क्लाइव की दो मशीनें रखी हुई हैं लेकिन दूसरी मशीन का उपयोग न किए जाने और बिना स्टेरेलाइजेशन के ऑपरेशन करने के मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed