फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fraud with men

फ्लैट खरीदने के नाम पर 16.25 लाख की ठगी

Sat, 10 Dec 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/ चंबा।
ब्यूरो/ चंबा। Updated Sat, 10 Dec 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के द्वारका निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करके सोलह लाख पच्चीस हजार रुपये का गमन करने का मामला चंबा पुलिस थाना में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


यह मामला चंबा के करियां निवासी लक्ष्मी चंद पराशर पुत्र केएल पराशर ने समीर मल्होत्रा पुत्र पीएल मल्होत्रा निवासी फ्लैट नंबर 2011, सोलमन हाईट्स, सेक्टर 19बी द्वारका नई दिल्ली के खिलाफ दर्ज करवाया है। पीड़ित लक्ष्मीचंद के अनुसार उसके और समीर मल्होत्रा के बीच फ्लैट को लेकर एक सौदा हुआ था। जिस पर लक्ष्मीचंद पराशर ने लगभग सोलह लाख पच्चीस हजार रुपये की धनराशि किस्तों में समीर को मुहैया करवाई। लेकिन, जब हाल में लक्ष्मीचंद ने समीर को फ्लैट के इकरारनामे पर हस्ताक्षर करने को कहा तो समीर ने टाल-मटोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी समीर मल्होत्रा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में कर दी। उधर, पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी समीर मल्होत्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 468 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।      


 उधर, डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि आरोप काफी संगीन है। आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस चंबा तलब करेगी। इसके बाद ही सारी स्थिति सामने आ पाएगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed