{"_id":"56ebfb204f1c1b40468b45f6","slug":"four-person-captured-in-gambling","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुवाड़ी बाजार में जुआ खेल रहे चार युवक रंगे हाथ काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुवाड़ी बाजार में जुआ खेल रहे चार युवक रंगे हाथ काबू
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी बाजार में सरेआम जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन
युवक वीरवार शाम साढ़े छह बजेे करीब चुवाड़ी बाजार में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से ताश के पत्ते और 18, 820 रुपये की नकद राशि भी बरामद की है। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब पुलिस चुवाड़ी बाजार में गश्त लगा रही थी। तभी पुलिस ने युवकों का समूह दिखा जो कि दूर से ही किसी अवैध गतिविधि में संलिप्त दिख रहे था।
पुलिस ने दबिश देकर चारों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ लिया। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना कानूनी अपराध है। लिहाजा पुलिस चारों आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन