{"_id":"5863bb854f1c1b132ceeba96","slug":"fire-in-balu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू मोहल्ला के घर में लगी आग,पचास हजार का हुआ नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू मोहल्ला के घर में लगी आग,पचास हजार का हुआ नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 28 Dec 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
घर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू मोहल्ला के बुधवार को एक घर में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। जिससे मकान की दूसरी मंजिल में स्थित एक कमरा बुरी तरह जलकर राख हो गया। साथ ही कमरे में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने वहां ईकठ्ठा हो गये। जिन्होंने घर में लगी हुई आग को बुझाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इकट्ठा होकर आग पर काबू पाया। साथ ही आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था।
विज्ञापन
मकान के जिस हिस्से मेें आग लगी, उसके साथ पेयजल की एक टंकी रखी हुई थी। जिसके पानी से लोगों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने प्रभावित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने भी आग के नुकसान का जायजा लिया। आग लगने से करीब पचास हजार रुपये का नुकसान आंका गया जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के प्रभारी कैलासो राम ने बताया कि बालू में रत्न सिंह के घर में अचानक आग लग गई। जिससे पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी लेकिन स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।