फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   contractor fined

रावी नदी में मलबा फेंकने पर ठेकेदार को 75 हजार रुपये जुर्माना

Wed, 25 May 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरोला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला गरोला (चंबा) Updated Wed, 25 May 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

रावी नदी में मलबा फेंकने पर ठेकेदार पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। गरोला में बिजली परियोजना के लिए बनाई जा रही सड़क से निकल रहे मलबे को ठेकेदार रावी नदी में फेंक रहा था। इसके लिए वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

विज्ञापन


वन विभाग ने ठेकेदार को जो जगह मलबा फेंकने के लिए चिह्नित की थी। वो जगह निर्माण कार्य से काफी दूरी पर है और ठेकेदार ने पैसे बचाने के लिए रावी नदी में ही मलबा फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वन विभाग को जब इस बारे में भनक लगी तो वनमंडल अधिकारी भरमौर ने टीम को मौके पर भेजकर काम रुकवा दिया। विभाग ने रावी नदी में मलबा फेंकने पर ठेकेदार पर 75 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इसकी पुष्टि वनमंडल अधिकारी सुमन औहरी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण में वन विभाग के नियमों की अनदेखी हो रही थी। जिस पर ठेकेदार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जब भी वन विभाग के क्षेत्र में सड़क या किसी प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलती है तो विभाग मलबा फेंकने के लिए भी जगह चयनित करता है। गरोला में शुरू हुए इस काम को लेकर भी जगह तय की गई थी। लेकिन, ठेकेदार ने नियमों का पालन नहीं किया और मनमर्जी से मलबा फेंकने लगा। वन विभाग ने शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई कर ठेकेदार को 75 हजार रुपये का जुर्माना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed