फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba garoli road block

चंबा-होली मार्ग पर तीसरे दिन भी ठप रही आवाजाही

Wed, 16 Dec 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 16 Dec 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
chamba garoli road block

 चंबा-होली मार्ग पर लोगों की व्यथा समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार तीसरे दिन भी मच्छैत्तर नामक स्थान पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से पत्थर गिरते रहे। इसके चलते रास्ता बहाल नहीं हो पाया।

विज्ञापन




उधर तीन दिनों से लगातार मार्ग बंद रहने की वजह से होली क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं का टोटा पड़ना शुरू हो गया है। बुधवार को भी लोनिवि के कर्मचारी प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य करने के लिए मौजूद रहे लेकिन गिर रहे पत्थरों के चलते राहत कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन



लिहाजा अगर सब कुछ ठीक रहा तो वीरवार को ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही संभव हो पाएगी। प्रभावित लोगों में से चैन लाल, पृथ राज, अशोक, प्रेम सिंह, दौलत राम, किश्न चंद और मनोहर ने बताया कि जिस जगह पर मलबा गिरा है वह जगह बहुत ही तंग है। जहां पर राहत कार्य करने के लिए सड़क के बीचोंबीच ही खड़ा हुआ जा सकता है, लेकिन पहाड़ से दरक रहे पत्थरों की समस्या से यह कार्य काफी जोखिम भरा साबित हो सकाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता राजकुमार ने बताया कि लोनिवि मार्ग को बहाल करने का हर संभव कोशिश कर रही है। बहरहाल कामगारों की सुरक्षा भी प्राथमिकता है। जैसे ही पहाड़ से पत्थरों के दरकने का सिलसिला थम जाएगा, चंबा-होली मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed