फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   car accident baragarh

देवीकोठी-बैरागढ़ मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक घायल

Tue, 15 Nov 2016 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा Updated Tue, 15 Nov 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
car accident baragarh
घायल अस्पताल में। - फोटो : अमर उजाला

 देवीकोठी से बैरागढ़ जा रही एक आल्टो कार सोमवार रात को अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे गाड़ी में सवार कर्म चंद पुत्र रघु निवासी डडियूण डाकघर बैरागढ़ बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया।

विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि सोमवार रात कार दुर्घटना के एक घायल को क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। उन्होंने कहा कि घायल के सिर, बाजू व शरीर के अन्य भाग पर गंभीर चोटें आई हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को रात के समय देवीकोठी-बैरागढ़ मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed