{"_id":"7241fe64f139417c720267ef2df9c79c","slug":"best-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशु और डिंपल बने सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमांशु और डिंपल बने सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट
ब्यूरो /अमर उजाला, कियाण्ाी चंबा
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें कियाणी की प्रधान चंपा देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य गुरूवचन सिंह भंडारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम के दौरान बेस्ट ब्वॉय का खिताब हिमांशु और बेस्ट गर्ल का खिताब डिंपल को दिया गया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि चंपा देवी ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिये प्रेरित किया। स्कूल के मेधावी छात्र अदिति शर्मा, कामिनी कुमारी, नैना ठाकुर, आरती कुमारी, मधु शर्मा, सचिन कुमार, शुभम पठानिया, रसाद बेगम, साहिल कुमार, रिधिका शर्मा, मुस्कान, जितेंद्र जरयाल, योगेश और वर्षा कोतवाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन