फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   accused caught by Po cell team

पीओ सेल की टीम ने पकड़ा भगोड़ा अपराधी

Tue, 16 May 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Tue, 16 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन

पुलिस के पीओ सेल की टीम ने अदालत से उद्घोषित अपराधी करार वीरेंद्र सिंह निवासी बडयाली, अल्लाह सिंह (फतेहगढ़) को पंद्रह वर्ष के उपरांत मोहाली के खरड़ में गिरफ्तार कर लिया है। अदालती आदेशों की अवमानना को लेकर वीरेंद्र सिंह के खिलाफ डलहौजी थाना में 174ए के तहत एक ओर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दोपहर बाद वीरेेंद्र सिंह को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने वीरेंद्र सिंह को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह के खिलाफ वर्ष 2002 में तेज गति और लापरवाही से ड्राइविंग और मारपीट करने को लेकर डलहौजी थाना में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अदालत से जमानत मिलने के बाद वीरेंद्र सिंह पेशी भुगतने नहीं आ रहा था। अदालत ने वीरेंद्र सिंह की गैर हाजिरी का कड़ा संज्ञान लेते हुए उद्घोषित अपराधी करार दे दिया था। पीओ सेल को वीरेंद्र सिंह के खरड़ में मौजूदगी की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीओ सेल के मुख्य आरक्षी हामिद मोहम्मद, आरक्षी रविंद्र व प्रदीप और रीना राय ने खरड़ में दबिश देकर वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी चंबा वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पीओ सेल टीम ने भगोड़ा अपराधी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed