फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   accident in parel

परेल में कार गिरी चालक की मौत, एक घायल

Mon, 10 Oct 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Mon, 10 Oct 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट मार्ग पर रविवार रात परेल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। दूसरे घायल को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी 73-4586 रविवार को रात के समय पठानकोट-चंबा मार्ग से गुजर रही थी। उसी दौरान परेल घार के पास कार अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे लुढ़क कर रावी नदी किनारे पहुंच गई। जिसमें सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में गाड़ी चालक रवि कुमार पुत्र नेक सिंह निवासी गांव पंडाह डाकघर सराहन की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार शाम कुमार पुत्र धीनू राम निवासी गांव सरां डाकघर बाट गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि रविवार रात के समय कार दुर्घटना के दो घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया था। जिसमें से एक की हालत काफी नाजुक थी  और उसने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि परेल घार के पास हुई कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल है। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed