{"_id":"5c2ce9a5bdec2256fb08a101","slug":"91546447269-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कियाणी से एक जेसीबी और सात ट्रैक्टर किए जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय से कुछ किमी दूरी पर स्थित कियाणी में पुलिस और वन विभाग की टीमों ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। एसएचओ प्रशांत ठाकुर और पुलिस टीम ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर कियाणी में रावी तट पर दबिश दी। इस दौरान अवैध खनन के कार्य में लगे सात ट्रैक्टरों और एक जेसीबी को मौके पर पकड़ा गया। इन सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है। इन्हें जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ा जाएगा। पुलिस और वन विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि कियाणी में रावी नदी के तट पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। खननकारी मनमाने तरीके से जेसीबी लगाकर ट्रैक्टरों में रेत ढोर रहे हैं। लोगों की शिकायतों के पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस और वन विभाग की टीमों ने कियाणी में संयुक्त कार्रवाई की। इससे पहले कि खननकारी मौके से वाहनों को भगा पाते। टीम ने उनके ऊपर धाबा बोल दिया। इस दौरान सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस और वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कियाणी से एक जेसीबी और सात ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इन वाहनों को जुर्माना अदा करने के बाद रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।