फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चुराह में महिला ने फंदा लगाकर की अपनी ईहलीला समाप्त

चुराह में महिला ने फंदा लगाकर की अपनी ईहलीला समाप्त

Sat, 02 Dec 2017 08:42 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
चुराह में महिला ने फंदा लगाकर की अपनी ईहलीला समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल की बैरागढ़ पंचायत के गांव मझोगा में एक महिला ने पंखे से लटककर अपनी ईहलीला समाप्त कर दी। मृतक महिला की पहचान जानकी (22) पत्नी योगराज निवासी गांव मझोगा ग्राम पंचायत बैरागढ़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मृतका की शादी दो साल पहले मझोगा गांव के रहने वाले योग राज से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के करीब एक साल तक सब ठीक रहा, लेकिन एक साल पूरा होने के बाद पति योगराज ने अपनी पत्नी से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट का यह सिलसिला लगातार जारी था। रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर शुक्रवार की रात महिला खाना खाने के बाद अलग कमरे में सो गई। जब सुबह उसके परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक परिजन दरवाजा खटखटाते रहे। इसी दौरान परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर जानकी का शव पंखे से लटका हुआ पाया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पंखे के कुंडे से उतारा। कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहीं, मारपीट से तंग होकर कई बार महिला अपने ससुराल छोड़ कर मायके में चली जाती थी, लेकिन हर बार उसका पति उसके साथ मारपीट न करने की बात कह कर उसे वापिस अपने घर ले आता था तथा उसके साथ फिर से मारपीट शुरू कर देता। इसी से तंग होकर महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका के पिता देेवी राम ने बताया कि उसकी बेटी से अकसर योग राज मारपीट करता था। जिससे उसकी बेटी काफी हद तक परेशान थी। कहा कि उसकी बेटी की मौत की वजह उसका पति रहा।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस कर रही गहनता से मामले की तफ्तीश : मन्हास
डीएसपी सलूणी महिंद्र मन्हास ने बताया कि सुबह के वक्त इस मामले की सूचना मिली थी। कहा कि मौके पर जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि मृतका के पिता ने अपने दामाद पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed